भिण्ड, 26 अप्रैल। जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर में विभिन्न मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन और जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी की अनुशंसा पर की गई हैं।
नियुक्त किए गए मंडलम अध्यक्षों में मंडलम क्र.3 से प्रमोद दीक्षित पीसी, क्र.4 से गजेन्द्र यादव, क्र.5 से दर्शन सिंह तोमर, क्र.6 से अचल जादौन, क्र.7 से मोहम्मद इमरान गम्मू, क्र.8 से रविन्द्र सिंह तोमर, क्र.9 से शिवप्रताप सिंह सोनू, क्र.10 से आयुष शर्मा, क्र.11 से सोहन तिवारी और मंडलम क्र.12 से बृजकिशोर यादव बिज्जू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे।
शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आम जनता से जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त मण्डलम अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कांग्रेस को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी

