भिण्ड ब्यूरो – अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में चल रही सत्य पथ धर्म यात्रा गोहद की सीमा में पार करते हुए गोरमी से गढ़ कनेरा, शुक्लपुरा चोम्हो गड़ेर सहित कई टोलो मजरों से चलते हुए जगह जगह ग्रामीणों को प्रवचन दिए साथ ही कई जगह पर पूज्य संत समाज का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान भी किया इस दौरान बोरेश्वर के पुजारी सतीश महाराज भी यात्रा में साथ रहे संत कालीदास महाराज ने बताया कि समय की हवा जहरीली राम नाम संकीर्तन और सद विचार आपसी प्रेम सद्भाव से ही जीवन में सरलता आएगी महाराज जी ने कहा हम सभी महान ऋषियों की संताने जिन्होंने त्योहारों के माध्यम से हमारी सात्विकता और नैतिक मूल्यों को जिंदा रखा ,साल में दो बार आने वाला नवरात्रि का पावन पर्व समाज में बेटियों के प्रति श्रद्धा का भाव पैदा करता है।
महाराज ने कहा बेटी बुजुर्ग पेड़ नदी गौ जिन्हें जीवंत ईश्वर माने नदियों का दोहन मानव समाज के हित में नहीं हर एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाए ,शराब , गुटखा सभी तरह के नशा का सेवन बंद करे हर एक किसान एक गाय को जरूर बांध कर खिलाएमहाराज जी के साथ यात्रा में शामिल होने वालो में जिला सरपंच संघ अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक मुरारी सिंह तोमर,आचार्य दिनेश शास्त्री ,आचार्य रामकिशोर शास्त्री ,संत बालकनाथ , समाज सेवी राजबहादुर गोरमी,संत दूधिया महाराज ,संत बजरंग दास,संत रामेश्वर दास,संत रामदास,संत पदम दास,संत जगराम दास,संत जगमोहन दास,संत रतन दास ,संत शांति दास , संत प्रेमदास,संत नारायण दास,संत नरसिंह दास जी शामिल रहे ।


