भिण्ड, 23 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने राज्य सेवा एवं वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजन 26 अप्रैल हेतु परीक्षा केन्द्रों की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के संबंध में समस्त केन्द्राध्यक्ष भिण्ड को निर्देशित किया है कि परीक्षा तिथि पूर्व प्राप्त परीक्षा सामग्री का अवलोकन करें, साथ ही केन्द्राध्यक्ष यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करें कि उन्हें प्राप्त अल्फाबेटिकल लिस्ट, उपस्थिति पत्रक, प्रपत्र नं.26, उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर) इत्यादि सामग्री उनके ही परीक्षा केन्द्र से संबंधित है तथा प्राप्त प्रश्न पत्र भी उसी परीक्षा केन्द्र से संबंधित हैं।
परीक्षा तिथि के दिन निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर संबंधित प्रश्नपत्रों का समय के अनुसार वितरण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाता है। आयोग की नवीन मार्गदर्शिका अनुसार परीक्षाओं के संचालन हेतु केन्द्र प्रबंधक द्वारा परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा में वर्जित वस्तुओं एवं परीक्षा संबंधी निर्देशित करते हुए उक्त आशय का घोषणा-पत्र (मार्गदर्शिका का परिशिष्ट-10) केन्द्र प्रबंधक से भरवाया जाना है। आयोग कार्यालय द्वारा परीक्षा सामग्री के वितरण के समय परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा कक्ष में वर्जित एवं अनुमत वस्तुओं संबंधी जारी निर्देश संबंधी फ्लैक्स प्रदाय किए जाएंगे, जो कि केन्द्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा तिथि के एक दिवस पूर्व से केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर (जहां पर दृश्यमान हो) लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया जाता है।
इन्वर्टर बल्ब एवं जनरेटर की व्यवस्था संबंधी निर्देश
निर्देशानुसार परीक्षा के निर्वाध रूप से संचालन हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश हेतु इन्वर्टर बल्ब एवं जनरेटर की अनिवार्यत: व्यवस्था की जाना है, ताकि विद्युत व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
परीक्षा केन्द्रों पर घड़ी की व्यवस्था संबंधी निर्देश
निर्देशानुसार उक्त परीक्षा हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा कक्षों में न्यूनतम एक बाय एक फीट या उससे अधिक फीट की दीवाल घड़ी की अनिवार्यत: व्यवस्था की जाना है, जिसका बेस व्हाईट एवं फोन्ट कलर ब्लैक रंग का हो। उपरोक्तानुसार इन्वर्टर बल्ब, जनरेटर व घड़ी की व्यवस्था संबंधी व्यय परीक्षा संचालन मद में से किया जाएगा। अत: उपरोक्तानुसार जिले के परीक्षा केन्द्रों पर इन्वर्टर बल्ब एवं जनरेटर तथा घड़ी की व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है। उपरोक्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण परीक्षा दिवस के पूर्व आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारियों एवं केन्द्र पर नियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा किया जाएगा।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

