भिण्ड, 23 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 11 चार्ज स्थलों पर ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर तृतीय फेज के अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण को जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहां नियत स्थल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस का प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित अंतिम तृतीय दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण में-द्वितीय दिवस में दिए गए प्रशिक्षण का पुनरावलोकन एवं क्विज टेस्ट तथा फील्ड ट्रेनर्स की देखरेख में प्रगणक द्वारा मोबाइल एप में डेटा भरना और पर्यवेक्षकों द्वारा गलतियों की पहचान करना, प्रगणकों द्वारा परिवारों से सम्पर्क करने की विधि-इन्कार को संभालना, संवेदनशील स्थितियां, शिष्टाचार प्रोटोकॉल और प्रश्न पूछने का तरीका, डेटा संग्रह के लिए उत्तरदाता के बीच स्थिति-आधारित भूमि का निर्वहन, चार्ज अधिकारी द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सेवाभाव प्रतिज्ञा, विचार-विमर्श और विदाई संबोधन के पश्चात फील्ड ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनिंग कराई गई। प्रथम चरण हेतु जिले में आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तृतीय फेज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल को संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में संबंधित चार्ज अधिकारियों के यहां प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

