भिण्ड, 23 अप्रैल। मप्र लोकसेवा आयोग इंदौर के पत्र 9 अप्रैल 2026 द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 हेतु भगत सिंह कुलेश सेनि आईएएस मोबाइल नं. 6260038095 को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सुनील कुमार बोहित जिला आपूर्ति अधिकारी मो.9589009895 को संभागीय पर्यवेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है। बोहित संभागीय पर्यवेक्षक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति आवेदनों हेतु 31 मई तक खुला रहेगा पोर्टल
भिण्ड। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण भिण्ड ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त किए जाने एवं सत्र 2025-26 के नवीन एवं नवीनकरण आवेदनों हेतु पोर्टल 31 मई तक खोला गया है। निर्धारित तिथि के भीतर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से ऑनलाईन के माध्यम से समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।

