भिण्ड, 23 अप्रैल। जिले में विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सा संघ एवं भारतीय पशु चिकित्सा परिषद की जिला इकाईयों के सहयोग से गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के श्वान प्रबंधन संबंधित आदेश के तहत विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्वान पशुओं में नि:शुल्क रेबीज का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पशुओं के लिए बांझपन निवारण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें नि:शुल्क गर्भ परीक्षण का कार्य किया जाएगा। शिविर का आयोजन शा. पॉलीक्लीनिक भिण्ड पर सुबह 9 बजे से किया जाएगा। शिविर आयोजन में इंसानियत समूह की स्वयंसेवी संस्था तथा विभिन्न फार्मेसी कंपनियां भी अपना आवश्यक सहयोग देंगी। शिविर में पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। सभी श्वान प्रेमी तथा अन्य पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की गई है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

