भिण्ड 23 अप्रैल – अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में समाज में जन जागरण ,नैतिक मूल्यों की रक्षा, बेटी, गौ,बुजुर्ग , पेड़ नदी इनके प्रति हो ईश्वर सम भाव ,नशा से दूरी , शिक्षा ही खोल सकती है बिकास का द्वार ,आदि विषयों को लेकर आज सत्य पथ धर्म यात्रा के छठवें दिन कई बड़ेपुरा, धुअर, पररांच, सलमपुरा, मौ,झांकरी, चितौरा सहित कई गांव,मजरे ,टोलो में प्रवचन हुए ,आज संत कालीदास महाराज के साथ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरिनिवास अवधूत चिलोंगा महाराज भी पद यात्रा में साथ चले ,इस अवसर पर चिलोंगा महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुटखा,तंबाखू ,शराब में इतने रुपए खर्च कर देते हैं पर एक गाय को बांधकर खिलाने में असमर्थ हो जाते हैं हम सभी किसानों को संकल्पित होना होगा किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे और एक गाय को बांधकर खिलाएंगे , संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि परिवार जोड़कर रखना है समाज में फैल रही पशुता को रोकना है तो हम सभी को सपरिवार बैठकर रामायण का अध्ययन करना होगा , भाई,बहिन , मां,पिता के रिश्ते तक अपनी मर्यादा तोड़ रहे हैं समाज कलि काल की भयावह की स्थिति से गुजर रहा है आज की यात्रा में संत सोमेश्वर दास चित्रकूट,संत रामधन दास,संत कृपाल दास,संत रामेश्वर दास,संत जगमोहन दास,संत जगराम दास,संत हरिओम आनंद,सन्यासी बाबा ,संत रतनदास , समाज सेवियों में जीतू भदौरिया जामपुरा, अनुराग सिंह भदौरिया, गौरव सिंह तोमर, भारत सिंह , कौशल सिंह पटेल ,, गंगा सिंह, बखत सिंह,, समर सिंह, बाबू सिंह , उपेंद्र सिंह यादव ,बंटू लाल सिंह,भूरे सिंह ,बादशाह सिंह,सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे ।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


