– संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी समझनी चाहिए : शर्मा
भिण्ड, 22 अप्रैल। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड मेहगांव द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गिंगरखी द्वारा ग्राम गिगरखी मुख्य मार्ग पर जल मन्दिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति से नव भक्ति पहल के अंतर्गत ब्लॉक समन्वय जयप्रकाश शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ जल सेवा की शुरुआत की एवं पक्षियों के लिए पानी के सकोरे टांगे।
इस दौरान ब्लॉक समन्वयक शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव संभव हैं, इसलिए जल बचाने की आदत को दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है। गर्मी के दिनों में मानव हो या पशु-पक्षी सभी को पानी की तलाश रहती है। जीव मात्र के लिए जल अति आवश्यक है, अगर पक्षी बचेंगे तो प्रकृति बचेगी हर आंगन में एक सकोरा होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में अभियान के विभिन्न चरणों के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ेगी।
समिति सचिव अजय शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, अमर सिंह राठौर, हरदयाल कुशवाह, जनक सिंह भदौरिया, अभिषेक शर्मा, धर्म नारायण शर्मा पस्थित रहे।


