– नारी शक्ति का अपमान नहीं, सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए
भिण्ड, 22 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा के विशेष सत्र में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बिल को पारित न होने देना कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी एवं राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दलों ने महिलाओं की बिल पारित न होने देने को लेकर परेड चौराहे पर सामाजिक संगठनों द्वारा पदयात्रा के मध्य से प्रकट करते हुए सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं महिलाओं ने बुधवार को परेड चौराहे पर पुतला दहन किया।
महिला मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रैली के रूप में एकत्रित हुए और पदयात्रा निकालते हुए परेड चौराहे पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नारी शक्ति बिल का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के हक छीने, महिलाओं के सशक्तिकरण की थोथी बात करने वाली कांग्रेस का रिकार्ड एक अलग ही कहानी बताता है। बार बार ऐसे मौके आए जब कांग्रेस ने महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया। महिला आरक्षण बिल को पास करने के कई मौके होने के बावजदू दशकों तक टालते रहे। समय शाह बानो केस में एक महिला के कानूनी अधिकारों को वोट बैंक की राजनीति के आगे रख दिया गया।
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति अधिनियम बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को रोकने का कार्य किया है, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। आज यह पुतला दहन सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया और कांग्रेस समाजवादी पार्टी तथा महिला विरोधी राजनीतिक दल यह समझ लें कि देश में महिलाओं की बहुत बड़ी ताकत है और आगामी चुनाव में हमारी मातृशक्ति बहाने कांग्रेस और विरोधियों को जवाब देगी। भाजपा नेत्री सरोज जोशी ने कहा कि माध्यम से कांग्रेस नेता नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और डिंपल यादव जैसी सांसद महिलाओं ने बिल का विरोध किया है। ऐसे राजनीतिक दलों को अब महिलाएं आगामी चुनाव में संगठित होकर सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण महिलाओं के मान और सम्मान के लिए था लेकिन विरोधी पार्टियों ने अपनी ओछी मानसिकता दिखा कर बिल गिरा दिया।
पुतला दहन में जैन समाज महिला इकाई की चंबल संभाग संयोजक आवास जैन, आरती पाठक, गीता राजावत, रश्मि खटीक, ऊषा नगरिया, ज्योति बौहरे, सुनीता शर्मा, उमा कुशवाह, ममता भदौरिया, रौनक कुशवाह, दीक्षा भदौरिया, अंजू परिहार, वीरवती शर्मा, वैभव चतुर्वेदी, हृदेश पुरोहित, अतिराज सिंह नरवरिया, आशीष समाधिया, अतुल पाठक सहित अनेक लोग शामिल रहे।


