भिण्ड, 22 अप्रैल। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान साधना सप्ताह अभियान के अंतर्गत आईगॉट मिशन कर्मयोगी प्लेटफार्म पर जिले में लोक सेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया।
इस अवसर पर उमा शिक्षक शा. उमा शाला पाण्डरी देवकुमार दुबे (313 कोर्स), आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरज पाण्डेय (249 कोर्स), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी शंकरलाल निथरवाल (224 कोर्स), सिटी मिशन मैनेजर (डूडा) विजय सक्सेना (212 कोर्स), सहायक ग्रेड 2 (डीटीआईसी) नवीन सिंह तोमर (156 कोर्स), लीड ट्रेनर ई-गवर्नेंस चेष्टा जैन (130 कोर्स), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव राजीव कुमार मिश्र (120 कोर्स), स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आलोक शर्मा (119 कोर्स), होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. माधवी कौल (116 कोर्स), सिटी मिशन मैनेजर नगर पालिका परिषद भिण्ड अमरीश कुमार शुक्ला (115 कोर्स) ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


