भिण्ड, 22 अप्रैल। शहर के शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े पर व्याख्यान/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूपल पुरोहित प्रभारी सिविल/ नोडल अधिकारी, आशीष शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता, प्राची बाजपेयी, हेमलता परिहार, साधना शर्मा, प्रियंका चौहान, किरण नरवरिया, प्रियंका पचौरी, रितु परिहार तथा समस्त फैकेल्टी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान रूपल पुरोहित नोडल अधिकारी नारी शक्ति वंदन ने नारी सशक्तिकरण, महिला अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता एवं संवेदनशीलता रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए तथा उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न उदाहरणों एवं प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया तथा संवादात्मक सत्र में उन्होंने जागरूक होकर नारी सम्मान व सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
अंत में सभी सहभागियों को संस्था प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसमें पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर राधिका मिश्रा, द्वितीय स्थान पर रागिनी सक्सेना, तृतीय स्थान पर अनुष्का शर्मा तथा व्याख्यान/संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर छाया राजावत, द्वितीय स्थान पर श्रुति दुबे, तृतीय स्थान पर अर्जिता भदौरिया रहीं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


