भिण्ड, 22 अप्रैल। आलमपुर में खोड़न मोहल्ले से लेकर बस स्टेण्ड तथा बस स्टेण्ड से पुरानी पानी की टंकी तक करीब आधा सैकड़ा पक्के घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन के तार निकले हुए हैं। जिसकी वजह से लोग अपने घरों की छतों पर नहीं चढ़ पाते हैं और ना ही वह अपने घरों पर दूसरी मंजिल का निर्माण करा पा रहे हैं। घरों के ऊपर से निकले हाईटेंशन बिजली लाइन के तार के कारण लोगों को करेंट लगने का खतरा बना रहता है।
आलमपुर के वार्ड क्र.एक खोड़न मोहल्ले में अध्यापक रामबिहारी कौरव के घर की छत के कुछ हिस्से के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन के तार निकले है। इसी प्रकार पुलिस थाने के पीछे वार्ड क्र.दो में आधा दर्जन से अधिक लोगों के पक्के घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन के तार निकले हैं। वहीं वार्ड क्र.सात में ईदगाह के समीप कुछ घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन के तार निकले हुए है। वार्ड क्र.दो में पुलिस थाने के पीछे रहने बाले एक व्यक्ति के घर के अंदर आंगन में हाईटेंशन बिजली लाइन का खम्बा लगा हुआ है। जिससे उक्त परिवार के लोगों को हमेशा बिजली के तार टूटकर घर में गिरने का भय बना रहता है। उक्त परिवार विद्युत लाइन और बिजली के खम्बें को हटबाने के लिए बिजली विभाग को कई बार आवेदन निवेदन कर चुका हैं। लेकिन उसकी समस्या का आज दिन तक समाधान नहीं हुआ। आलमपुर में जिन लोगों के घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन के तार निकले हैं। उन लोगों के घर की छत और हाईटेंशन बिजली लाइन के बीच बहुत ही कम फासला है। इसलिए उन्हें अपने घरों की छत पर चढ़ने के दौरान करेंट की चपेट में आने का भय बना रहता है। इसी कारण अधिकांश लोग अपने घरों की छतों का ठीक तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। और ना ही दूसरी मंजिल का निर्माण करा पा रहे है। बताया गया है कि विद्युत विभाग ने वर्षों पहले पहले खाली पड़े प्लाट और खेतों में बिजली के खम्बें लगाए थे। लेकिन अब इन खाली पड़े प्लाट और खेतों में मकान बन गए है। जिसकी बजह से कई लोगों के मकानों के ऊपर विद्युत लाइन पड़ रही है।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


