-विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 21 अप्रैल। देश में बढ़ रही जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने एडीएम एलके पाण्डेय के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों के चलते सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने वाली विकृत जिहादी मानसिकता राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए बड़ा खतरा बन गई है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों, अपवित्र खानपान, हिन्दू परिवारों का उत्पीड़न, लव जिहाद षड़यंत्र और हिन्दू कन्याओं का शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर विरोध जताते हुए ऐसी कुप्रथाओं पर सख्त कदम उठाए जाने की मांग राष्ट्रपति से की है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक, जिलामंत्री भगवान सिंह, सतीश शर्मा, श्यामाचरण, गिरेन्द्र, अरविन्द, रामसिंह आदि लोग शामिल थे।


