भिण्ड, 21 अप्रैल। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहादुरपुरा मूें भूसा भरने से मना करने पर तीन आरोपियों ने गाली गलौज कर युवक को कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अमन पुत्र जलसिंह राजावत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बहादुरपुरा ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपीगण गांव में रहने वाले महिपाल सिंह, गुलाब सिंह, रोबिन सिंह ने उससे अपने चरी वाले खेत से भूसा भरने की बात कही। जब फरियादी ने मना कर दिया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे, जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों उसे कुल्हाड़ी मार दी, जिससे दाहिने हाथ के पंजे में चोट आई और खून निकलने लगा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


