– तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज
भिण्ड, 21 अप्रैल। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बसंतपुरा में घर के बाहर से श्वान को भगाने को लेकर आरोपियों ने बृद्ध के साथ गाली गलौज कर ईंट, पत्थर से मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 125, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी हाकिम सिंह पुत्र साहब सिंह राजावत उम्र 67 साल निवासी ग्राम बसंतपुरा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात्रि में आरोपियों का पालतू श्वान के घर के बाहर भौक रहा था, जब उसने श्वान को भगाया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे, जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने ईंट व पत्थर फें क कर मारे जिससे उसे चोट आई व जीवन संकट में पड़ गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपीगण चंद्रवीर जाटव, लोंगश्री जाटव, पिंकी जाटव एवं रिंकी जाटव निवासी ग्राम बसंतपुरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


