📝पंडित दीपक चौधरी 📞9826231755
मध्यप्रदेश/झाबुआ – महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत थांदला जिला झाबुआ ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर अलग पहचान बना चुकीं रेखा शर्मा को राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का थांदला जिला झाबुआ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में की गई।
एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल की सहमति और विशेष अनुशंसा पर रेखा शर्मा जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि रेखा शर्मा की कार्यशैली, मेहनत, समर्पण और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। एसोसिएशन परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोन पर हुई बातचीत में रेखा शर्मा जी ने अपने सफर को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से कमरे से की थी,पहले उन्होंने बी ऐड की पढ़ाई के बाद नौकरी की त्यारी की पर जॉब न लगने के बाद उनकी मेहनत और लगन के दम पर आज उन्होंने “रेखाज ब्यूटी सलोन एंड ब्यूटी अकैडमी” के रूप में अपना ड्रीम स्टूडियो स्थापित किया है।
रेखा शर्मा वर्तमान में एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं हेयर एक्सपर्ट हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 7 से 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वे ब्राइडल मेकअप, स्किन ट्रीटमेंट, हेयर ट्रीटमेंट, हेयर स्टाइलिंग सहित ब्यूटी से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान करती हैं।रेखा शर्मा जी इसका श्रेय अपने पती और मेरे गुरु श्री मति विजया पालीवाल जी को देना चाहती है
अपने करियर में उन्होंने कई प्रमाणपत्र और कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स हासिल किए हैं।
उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि अनेक ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का होसला दिया है उन्होंने ऐसे विद्यार्थी प्रशिक्षित कर उन्हें भी इस क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है। उनका मानना है कि काम में गुणवत्ता और बारीकी ही उनकी असली पहचान है।
रेखा ने कहा कि इस प्रोफेशन ने उन्हें सब कुछ दिया है—उनका ड्रीम स्टूडियो, अपना घर और समाज में एक अलग पहचान। आज वे उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो छोटे स्तर से शुरुआत कर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।


