भिण्ड, 17 अप्रैल। फर्स्ट स्टेप्स इंटरनेशनल स्कूल गोहद के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि गोहद क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के मेधावी छात्र आरब ऋषिश्वर सुपुत्र विकास ऋषिश्वर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया गुप्ता सुपुत्री जितेन्द्र गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मेधावी छात्रा कर्णिका गुप्ता सुपुत्री पवन कुमार गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से गोहद में फर्स्ट स्टेप्स इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विद्यालय के संचालक पवन गुप्ता एवं प्रधानाचार्या रीना गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है तथा भविष्य में भी हमारे छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। फर्स्ट स्टेप्स इंटरनेशनल स्कूल अपने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देता है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


