भिण्ड, 17 अप्रैल। अटेर थाना क्षेत्र में चौम्हों गांव के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बायां जैतपुरा निवासी अरविन्द कनेरे अपने परिवार के साथ पोरसा से एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौम्हों के पास उन्होंने ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से भी जा टकराई। दुर्घटना में डेढ़ साल की मासूम बच्ची मानसी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बबली उम्र 22 साल, बसंती उम्र 55 साल, गुड्डी देवी उम्र 50 साल सहित अन्य लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं मुन्नी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें अटेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही अटेर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


