– अपर कलेक्टर ने जोड़े को सफल दांपत्य जीवन के लिए दीं शुभकामनाएं
भिण्ड, 16 अप्रैल। अपर जिला दण्डाधिकारी एवं विवाह पंजीयन अधिकारी एलके पाण्डेय के न्यायालय में गुरुवार को पूजा पुत्री निरोत्तम सिंह गुर्जर निवासी कैमोखरी मेहगांव का विवाह सुरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र रामाधार सिंह गुर्जर निवासी जिला मुरैना के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ।
यह विवाह सरकारी कार्यालय में विधिवत रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी एलके पाण्डेय ने जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत यह विवाह कानूनी रूप से मान्य है और दोनों पक्षों को सभी अधिकार प्राप्त हैं। विवाह के बाद पूजा-सुरेन्द्र ने एक-दूसरे को माला पहनाई और कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं।


