भिण्ड, 16 अप्रैल। गोदरेज कंपनी में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, महेश भाई, कुमारी अनामिका द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कर्मचारी को दिया गया। जिसका विषय राजयोग द्वारा मन प्रबंधन एवं स्वयं प्रबंधन रहा। प्रशिक्षण में विशेष यही बताया गया कि आज के भागम भाग के जीवन में हम बहुत कुछ मैनेज करते हैं, लेकिन हम अपने मन को और स्वयं को मैनेज करना भूल जाते हैं और जब तक हम स्वयं को मैनेज नहीं करेंगे तब तक और कार्यों में सफलता पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है। स्वयं को और मन को मैनेज करने के लिए पांच बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है- सर्वप्रथम हमें अपने विचारों को सदा सकारात्मक रखना चाहिए। दूसरा परमात्मा पर और अपने आप पर विश्वास होना चाहिए। तीसरा प्रकृति के साथ कृछ समय निकालकर अवश्य बैठना चाहिए। चौथा परिवार और समाज में स्थान बनाने के लिए व्यवहार में मधुरता, नम्रता का गुण धारण करना चाहिए, पांचवा भविष्य के प्रति चिंता ना करते हुए वर्तमान में ही अपना समय आनंद से व्यतीत करना चाहिए। महेश भाई ने कुछ एक्टिविटी करा कर सभी का उत्साह वर्धन किया। कुमारी अनामिका ने अंत में सभी को परमात्मा का ध्यान कराया। प्रशिक्षण कर्ता शतरूपा सेन गुप्ता मैडम ने सभी का धन्यवाद किया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


