Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बाबा साहेब केवल समाज तक ही सीमित नहीं, बल्कि पूरे विश्व में व्याप्त हैं : सांसद राय

बाबा साहेब केवल समाज तक ही सीमित नहीं, बल्कि पूरे विश्व में व्याप्त हैं : सांसद राय

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 14, 2026

-डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के त्रिमूर्ति थे : नरेन्द्र सिंह
-बाबा साहेब अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 14 अप्रैल। भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम भिण्ड शहर के वार्ड क्र.4 भीमनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, एसडीएम, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा पर दीपोत्सव एवं माल्यार्पण कर और उन्हें नमन कर किया गया।
सांसद संध्या राय ने उपस्थित जनों को संबोधित कर कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। सरकार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल समाज तक ही सीमित नहीं हैं, अब बाबा साहेब पूरे विश्व में व्याप्त हैं और जन-जन के मन में हैं। देश की लगभग 144 करोड़ जनता बाबा साहेब पर विश्वास और आस्था रखती है, क्योंकि उन्होंने केवल समाज के लिए ही नहीं किया, उन्होंने सर्व समाज के लिए, मातृ शक्ति के लिए, मजदूरों, वंचितों के लिए काम किया, शिक्षा के क्षेत्र में माता-बहनों को पढ़ाई का अधिकार मिले, इसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी और देश की आधी आबादी के लिए संकल्पबद्ध थे।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जिस प्रकार नारी शक्ति के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, उनके इस संकल्प को सरकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे बिल को पास किया और अब 16, 17 व 18 को विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लागू किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में हमारी बहनें 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ लोकसभा और विधानसभा में चुनकर पहुंचेंगी। जिससे देश की प्रगति में, देश की आर्थिक स्थिति में और जो भी कानून बनेंगे उसमें हमारी बहनों की बराबर की भागीदारी होगी। यह निश्चित ही सर्व समाज की मातृ शक्ति के हित में बनने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विकास की दिशा से जोड़ेगा।
विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि सभी महापुरुषों का सम्मान करना ही हमारी परम्परा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब के सभी तीर्थ स्थलों को विकास की गति से आगे बढ़ाया है। मप्र के मऊ में तीर्थ स्थल के रूप में बाबा साहेब की जन्म स्थली को सजाया गया है। दिल्ली से लेकर के अनेक स्थानों पर जहां बाबा साहेब का जीवन व्यतीत हुआ, उन सभी जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके तीर्थ स्थलों का विकास की दृष्टि से निर्माण कराने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर समाज को विकास की दृष्टि से आगे पहुंचाने का कार्य किया है। बाबा साहेब सामाजिक समरसता के त्रिमूर्ति थे जिन्होंने समाज को शिक्षित बनाने के लिए संविधान की रचना की। कलेक्टर मीणा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के मूल आदर्श, विशेषकर शिक्षा व समाज सुधार के क्षेत्र में, हमें अपनाने चाहिए। उनकी जीवनी से अधिकतम सीख लें। उनके आदर्शों पर चलकर ही बाबा साहेब की जयंती पर सच्चा नमन व श्रद्धांजलि होगी।

Post Views: 6
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551948
Views Today : 841
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.