Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं आना चाहिए : कलेक्टर

गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं आना चाहिए : कलेक्टर

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 12, 2026

– बरसात से पूर्व नाला सफाई का कार्य अभियान के रूप में करें
– वायु सुधार कार्यक्रम के तहत कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए
– कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर, 12 अप्रैल। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंधन किए जाएं। शहर के किसी भी वार्ड में गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की समस्या न आए। इसके साथ ही नाला सफाई के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि बरसात के दौरान जल भराव की स्थिति न हो। कलेक्टर ने रविवार को नगर निगम के बाल भवन सभागार में पेयजल प्रबंधन, सीवर संधारण एवं वायु सुधार कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में पेयजल प्रबंधन, सीवर संधारण एवं वायु सुधार कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम प्रतीक राव, अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी हैण्डपंपों और ट्यूबवेलों में क्लोरीनेशन का काम कराया जाए। इसके साथ ही पानी की सेम्पलिंग का कार्य भी अभियान चलाकर 7 दिन में किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि शहर में कहीं पर भी बोर खुला नहीं पाया जाना चाहिए। इसके साथ ही शहर में स्थापित सभी हैंडपंपों के संधारण का कार्य भी अभियान चलाकर किया जाए। गर्मी के मौसम में कोई भी हैंडपंप बंद नहीं रहना चाहिए। जिन क्षेत्रों में पेयजल वितरण में समस्या है, उन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बोर कराने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में बोर कराया जाए वहां पर 5 हजार लीटर क्षमता की टंकी भी अवश्य रखवाई जाए। बहुत आवश्यक होने पर ही टैंकर के माध्यम से पानी की उपलब्धता कराई जाए।
कलेक्टर चौहान ने कहा कि सीएम हैल्पलाइन में पेयजल समस्या के संबंध में जो भी शिकायतें पंजीबद्ध हैं उनके निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। गर्मी के मौसम में पेयजल वितरण व्यवस्था में पानी के टैंकरों के लिये जनप्रतिनिधियों से भी उनकी निधि से टैंकर प्रदान करने का आग्रह किया जाए। सीवर संधारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई का अभियान चलाकर कार्य किया जाए। सीवर संधारण के संबंध में भी सीएम हैल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत किया जाए। गंदे पानी की शिकायत कहीं से भी प्राप्त होने पर सर्वोच्च प्राथमिकता से उसे ठीक करने का कार्य किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी का जो स्तर नीचे जाता है उन स्थानों पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्य हाथ में लिए जाएं। इसके साथ ही हैण्डपंपों और पानी के बोरों के आसपास प्लेटफार्म निर्माण के कार्य को भी प्राथमकता से किया जाए ताकि गंदे पानी की कोई शिकायत न रहे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त से कहा कि शहर में जिन स्थानों पर नालों में कचरा डालने की शिकायतें रहती हैं उन स्थानों पर नाले पर जाली लगाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाए ताकि सफाई के उपरांत नालों में कचरा न डाला जा सके। वायु सुधार कार्यक्रम की हुई समीक्षा कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में वायु सुधार कार्यक्रम के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शहर में वायु सुधार के लिए आवश्यक सभी प्रबंधन करने के निर्देश दिए। वायु सुधार कार्यक्रम के लिये निगम के माध्यम से 20 करोड़ रुपए का प्रावधान था, जिसके विरुद्ध 9 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के काम किए गए हैं। शेष राशि के कार्य भी हाथ में लिए गए हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में ऐसे स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र चिन्हित किए जाएं जहां पर बरसात के दौरान पानी भरने अथवा कीचड़ होने की शिकायत रहती है। इन सभी स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शहर में जितने भी स्थानों पर फाउण्टेन लगे हुए हैं उन स्थानों पर फॉकर लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वायु सुधार के लिए फोगर वाहन की आवश्यकता बताने के साथ ही कंपनी द्वारा दिए गए प्रस्ताव के संबंध में भी जानकारी दी। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों के डिवाइडर पर बड़े पेड़ लगाने और साइंस कॉलेज, चेतकपुरी, एयरपोर्ट रोड आदि पर धूल न उड़े, इसके लिये निगम के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

Post Views: 113
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551984
Views Today : 932
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.