Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » ग्वालियर जिले में 25 अप्रैल तक मनेगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

ग्वालियर जिले में 25 अप्रैल तक मनेगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 12, 2026

– नारी शक्ति वंदन अधिनियम से रूबरू होंगे आम नागरिक
– जिले में पखवाड़े के प्रभावी आयोजन के लिए गतिविधिवार बनाया कैलेण्डर

ग्वालियर, 12 अप्रैल। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य शासन द्वारा 25 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। ग्वालियर जिले में भी नारी शक्ति वंदन उत्सव के रूप में यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों से आम जनता को अवगत कराने के प्रयास होंगे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जन-उत्सव के रूप में इस पखवाड़ा के तहत गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिले में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा की गतिविधियों को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिए कैलेण्डर बनाया गया है। जिला स्तर पर होगा सम्मेलन नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के अनुमोदन से इसकी जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही विकास खण्ड पर भव्य नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में महिला जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहीं महिलाएं एवं महिला उद्यमी शामिल होंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी।
जिले की ग्राम पंचायतों में अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा पखवाड़े का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती होगा। इस दिन जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायतों, नगरीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों में गोष्ठियां व सेमिनार आयोजित होंगे। 17 अप्रैल को नारी शक्ति पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन दीवार भी बनेगी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 17 अप्रैल को विकास खण्ड स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज की प्रबुद्ध महिलाएं सहभागिता करेंगी। युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 25 अप्रैल तक की अवधि के लिए विशेष नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार की जाएगी, जहां युवा पीढ़ी पेंटिंग और संदेशों के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपने विचार व्यक्त करेगी। संगोष्ठी 16 अप्रैल को ग्वालियर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों, लखपति दीदी,लाड़ली बहना एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिसाल बनीं महिलाओं को इस अभियान का मुख्य चेहरा बनाया जाएगा। औद्योगिक, व्यापारिक और सहकारी संगठनों में भी व्याख्यान आयोजित कर महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया जाएगा।
इस सिलसिले में 16 अप्रैल को शहरी क्षेत्र में नगर निगम ग्वालियर व जिले की सभी नगर पालिका व नगर परिषद एवं ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायत स्तर पर नारी शक्ति वंदन के संबंध में संगोष्ठी एवं सेमीनार आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र के आयोजन में निकाय की प्रबुद्ध महिलाएं विशेष रूप से भाग लेंगी। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत 21 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक, व्यापारिक व सहकारी संगठन सहभागिता करेंगे। शिक्षा संस्थानों में गूंजेगा विषय उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से ग्वालियर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में व्याख्यान और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे भावी पीढ़ी महिला सशक्तिकरण के कानूनी और सामाजिक पहलुओं को समझ सके। राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाकर इस पखवाड़े को लोक उत्सव के रूप में मनाया जाए।

Post Views: 31
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551950
Views Today : 850
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.