– ग्वालियर से भिण्ड तक कई स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
भिण्ड, 11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह (विष्णु) का 12 अप्रैल रविवार को गृह नगर भिण्ड में प्रथम आगमन हो रहा है। इस अवसर पर ग्वालियर से लेकर भिण्ड तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए भिण्ड शहर को होर्डिंगों से सजाया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह (विष्णु) के स्वागत का सिलसिला सुबह 11 बजे ग्वालियर के सूर्य नमस्कार चौराहे से होगा, इसके बाद गोले का मन्दिर, मालनपुर, गोहद, मेहगांव में स्वगात के बाद भिण्डी ऋषि की तपो भूमि में नगर आगमन पर सुभाष तिराहा, नगर पालिका के सामने, इटावा रोड, इन्दिरा गांधी चौराहा, परेड चौराहा, गोल मार्केट किला रोड, लहार चुंगी, भारौली तिराहा एवं उनके फार्म हाउस सम्बेत सरोवर पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भाजपा अजा मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह भी स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


