भिण्ड, 09 अप्रैल.मनीष दुबे.।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा कर, बड़ी माला से जोरदार स्वागत किया। बाबूजी ने प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल को चांदी की लक्ष्मीजी की मूर्ति भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि वीर भूमि भिण्ड के कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया है, वो किसी व्यक्ति का नहीं अपितु भाजपा की रीति-नीति और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दायित्व का है। इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत के लिए मैं की देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभारी हूं।
भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खएडेलवाल कार्यकर्ताओं की चिंता और उनके कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं, यह उनके उदारता का प्रतीक है। इस अवसर पर कैलाश वर्मा, सुनील दुबे, रविन्द्र नरवरिया, सिद्धार्थ जैन, अतुल रमेश पाठक, प्रदीप दण्डोतिया जलहारीपुर, हरिकिशन हैरी, संजय शर्मा, महेश प्रजापति, रामकुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, राकेश जैन, लाल सोनी, सौरभ सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


