भिण्ड, 08 अप्रैल। शहर के रतनपुरा स्थित नई जेल परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक जंगली लकड़बग्घा (हाइना) देखा गया। वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद लकड़बग्घे का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित चंबल नदी के किनारे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 8 बजे रतनपुरा स्थित नई जेल में लकड़बग्घा दिखाई देने से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग का भारी अमला मौके पर पहुंचा। लकड़बग्घे की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।
विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ ऑपरेशन
रेस्क्यू ऑपरेशन को एक्सपर्ट जग्गू परिहार और जयकरण सिंह परिहार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए लकड़बग्घे को बिना किसी चोट पहुंचाए जाल में फंसा लिया। रेस्क्यू के बाद डॉक्टरों द्वारा जानवर का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद उसे चंबल नदी के किनारे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस सफल ऑपरेशन में रेंजर भिण्ड वसंत शर्मा के साथ वन विभाग के कर्मचारी नीरज शर्मा, प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र अगरैया, ज्योति तोमर, गीता पाल, शिवप्रताप सिंह और सुरेश अटल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


