– एसपी एवं एएसपी ने दी बधाई
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले के ग्राम पंचायत चौकी निवासी पंचायत सचिव प्रमोद कांकर के पुत्र स्वदेश कांकर अभी हाल ही में यूपीपीसीएस में डीएसपी पद पर चयनित हुए हैं। वे डीएसपी बनने के बाद अपने गांव पहुंचे तो उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
वहीं उन्होंने भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक से भी मुलाकात की। एसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्वदेश कांकर ने युवाओं से अपील की कि आप भी लगन से पढ़ाई करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।


