📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड, 06 अप्रैल। ग्वालियर में हुए ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के चुनाव में इंदौर की विजया पालीवाल को सर्व सहमति से उपाध्यक्ष चुना गया है।
डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत मे विजया पालीवाल ने उपाध्यक्ष पद मिलने पर सहमति जताई और अपने बारे में जानकारी दी कि कैसे उन्होंने लकड़ी की कुर्सी से पार्लर शुरू कर किस प्रकार राष्ट्रीय लेबल पर पहचान बनाई। संस्कार ब्यूटी सलोन अकेडमी की ऑनर विजया पालीवाल ने अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी से ब्यूटी फील्ड में 26 वर्षों का अनुभव हासिल किया। विजया पालीवाल ने अलग अलग शहर और राज्य मे हजारों ब्यूटी शिअन को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने अमरावती, पानसेमल, उज्जैन, भोपाल और खंडवा सहित कई शहरों में सेमिनार लेकर लोगों को आगे बढ़ने की दिशा दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति परिवार गुरुओं और स्टूडेंट को दिया है। छोटी शुरुआत ही एक दिन बड़ी पहचान बनती है।


