भिण्ड, 06 अप्रैल। गोहद विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने किसानों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं।
लालसिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराया जाएगा और पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की गई है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र राहत की मांग की।
Saturday, August 1
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


