भिण्ड, 05 अप्रैल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 6 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड जिले में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह 9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे भिण्ड आएंगे एवं गौरी रोड बृज बिहारी गार्डन के सामने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवं सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे क्षेत्रीय विधाायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचेगें। 2.40 बजे ग्राम पंचायत दबोहा जनपद पंचायत भिण्ड में अटल ग्राम सेवा सदन (ग्राम पंचायत भवन) दबोहा का लोकार्पण करेंगे।
प्रभारी मंत्री पटेल दोपहर 3.35 बजे कार्यालय मेहगांव गोरमी तिराहे के पास अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का भूमिपूजन करने के बाद शाम 4.40 बजे त्यागी बाग पचेरा रोड मेहगांव में राकेश त्यागी के यहां श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे। 5.10 बजे पुराना बस स्टेण्ड वार्ड क्र.10 मेहगांव में आरती एवं आकाश सिंह गुर्जर अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 5.20 बजे ग्वलियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


