Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » सोनभद्रिका नदी अतिक्रमण की चपेट में, अस्तित्व पर खतरा

सोनभद्रिका नदी अतिक्रमण की चपेट में, अस्तित्व पर खतरा

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 21, 2026

भिण्ड, 21 जनवरी। आलमपुर नगर सहित सैकड़ों गांवों के किसानों की जीवनधारा कही जाने वाली सोनभद्रिका नदी का अस्तित्व अब धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। दतिया जिले के जुझारपुर इलाके से निकलने वाली इस नदी को तट के किनारे बसे लोगों की आजीविका का साधन माना जाता था। वर्तमान में मानव आपदा के कारण नदी में भारी प्रदूषण फैला हुआ है, जो नदी की जलधारा को खत्म करता जा रहा है।
गौरतलब है कि 20 साल पहले लोग सोनभद्रिका नदी का पानी जहां सिंचाई के लिए उपयोग में लाते थे और लोग नदी के पानी को पीते भी थे। लेकिन नगर परिषद की अनदेखी व सिंचाई विभाग की अनियमितता के कारण नदी का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। आलमपुर निवासी वयोवृद्ध गिरिजाशंकर तिवारी, निहाल दाऊ और नारायणदास आर्य बताते हैं कि पूर्व में इस नदी में साफ-सुथरा पानी बहता था, जो लोगों के लिए अमृत के समान था। लेकिन अब नदी में नगर के गंदे नालों को छोड़ दिया गया है। जिससे न केवल नदी प्रदूषित हुई है, बल्कि नगर का वातावरण भी दूषित होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि नदी के संरक्षण के लिये अगर जल्द ही कुछ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो नदी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
नदी में गिर रहा 4 नालों का गंदा पानी
नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया, लेकिन नदी के जीर्णोद्धार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नगर की हरिजन बस्ती, भैरव नगर, छतरी बाग और वार्ड 6 से निकलने वाले नाले नदी में छोड़े जा रहे हैं। जिससे अब नदी सिर्फ नाला बनकर रह गई है। नदी में चारों तरफ फैली गंदगी को साफ करने के लिए समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने समय-समय पर राजनैतिक लोगों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है। लेकिन नदी में सफाई के लिये आज तक कोई अभियान शुरू नहीं किया गया।
नदी की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं लोग
सोनभद्रिका नदी का पानी बिल्कुल कम रह जाने के कारण आलमपुर समेत नदी किनारे बसे अन्य गांवों के अधिकांश किसानों ने नदी किनारे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। वे लोग उस जमीन पर लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। वहीं कुछ किसानों ने तो नदी की जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है। इस बात की जानकारी प्रशासन और नगर परिषद अधिकारियों को होने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आठ साल से नहीं हुई नदी की सफाई
आलमपुर निवासी मलखान कौरव, रंगीलाल माहौर एवं भगवत गुप्ता बताते हैं कि नगर परिषद द्वारा पिछले आठ साल से नदी की सफाई नहीं कराई गई है और न ही नदी में नाले और कचरा डालने पर भी रोक नहीं लगाई गई। जिसकी वजह से आज नदी नाले में तब्दील हो चुकी है और उसके चारों तरफ गंदगी दिखाई देती है। एक समय नदी को नगर की सुंदरता का प्रतीक माना जाता था, जो वर्तमान में महज एक नाला बनकर रह गई है। जिसके खत्म होते अस्तित्व को संवारने के लिये कोई राजनैतिक प्रतिनिधि या शासन व प्रशासन का अधिकारी सामने नहीं आया है।
नालों का पानी रोकना होगा
नगर के युवा संजू कौरव, कलीम खान, राहुल तिवारी, पुष्पेन्द्र भदौरिया का कहना है कि नगर में हर किसी की मांग है कि नदी के समाप्त हो रहे अस्तित्व को बचाया जाए। अगर नदी का अस्तित्व बचाना है तो नगर परिषद को नदी की पूरी तरह से सफाई करनी होगी। इसके साथ ही नगर से नदी में खुले सभी नालों पर रोक लगाकर पाइप लाइनों के जरिए गंदे पानी को नगर के बाहर निकालना होगा।

इनका कहना है:

”जल्द ही नदी का निरीक्षण कर उसके किनारों से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।ÓÓ
दीपक शुक्ला, तहसीलदार लहार

Post Views: 160
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643116
Views Today : 1503
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.