भिण्ड, 09 जून। जिले के आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गेंथरी में मंगलवार दोपहर 85 वर्षीय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग राजेन्द्र सिंह कौरव घर पर अकेले थे और काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। परिजन का भी कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह कौरव ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की बैठक में साफी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त उनकी नातिन घर पर ही मौजूद थी। एएसआई ओंकार तोमर ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन ने बताया कि राजेन्द्र कौरव के दोनों बेटों और बहुओं का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके बाद से वे अपने नाती विकास के साथ गांव में रह रहे थे। उनकी नातिन दो दिन पहले ही अपनी ससुराल से मायके आई थी।
नातिन खाना बनाने गई और कमरे में लगा ली फांसी
मंगलवार सुबह नाती विकास अपनी ड्यूटी पर चला गया था, जिससे घर पर सिर्फ राजेन्द्र सिंह और उनकी नातिन ही थे। नातिन जब रसोई में खाना बनाने गई, उसी दौरान राजेंद्र सिंह कमरे में गए और आत्मघाती कदम उठा लिया। जब नातिन कमरे की तरफ गई तो दादा को फंदे पर लटका देख वह चीखते हुए बाहर भागी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत आलमपुर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार भिजवा दिया।
बेटों की मौत के बाद से रहते थे गुमसुम
ग्रामीणों ने बताया कि राजेन्द्र सिंह के एक बेटे की मौत काफी समय पहले बीमारी की वजह से हुई थी, जबकि दूसरे बेटे की मौत कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में हो गई थी। दोनों जवान बेटों और बहुओं के चले जाने के बाद से वे अक्सर गुमसुम रहते थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी।
Friday, June 19
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


