भिण्ड, 14 मई। शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 62 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोल मार्केट निवासी 62 वर्षीय सुनीता पत्नी मुकेश जैन गुरुवार को जैन मन्दिर से पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। जब वह सीक्रेट ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब डेढ़ से 2 लाख रुपए बताई गई है। झपट्टा मारी के दौरान महिला संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं। जब तक वह संभल पातीं, आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से भाग चुके थे। सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


