Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अब कौन जला रहा है बंगाल को?

अब कौन जला रहा है बंगाल को?

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 6, 2026

– राकेश अचल

इधर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए और उधर बंगाल धधक उठा। सीधा सवाल है कि अब बंगाल को कौन जला रहा है? कौन विजयोन्माद में बुलडोजर और दियासलाई लेकर बाजारों में दिखाई दे रहा है? सवाल ये भी है कि क्या चुनाव हारी टीएमसी के सिर पर ही हिंसा क नया ठीकरा फोड़ा जाएगा?
मैंने कल ही तो लिखा था कि बंगाल में दीदी के बाद दादावाद आया है और 24 घण्टे में ही मेरी आशंका सही नजर आने लगी, पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट यानी न्यू मार्केट के पास मंगलवार की रात भीड़ ने बुलडोजर लाकर तृणमूल कांग्रेस के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को पूरी तरह तोड़ दिया गया। यह सब भाजपा की विजय जुलूस के दौरान पुलिस की मौजूदगी में हुआ। सांसद डेरेक ओÓब्रायन की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि बड़ी संख्या में लोग बुलडोजर के साथ पहुंचे और निर्माण को गिराया गया। उनके मुताबिक, मौके पर सीएपीएफ के जवान भी मौजूद थे। वीडियो में भी बुलडोजर से ढांचे को गिराते हुए देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल का चुनावी अतीत पहले भी हिंसा और टकराव से जुड़ा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें और तनाव देखने को मिलता रहा है। इस घटना ने एक बार फिर माहौल को संवेदनशील बना दिया है।
बंगाल में जब तक नई सरकार नहीं बन जाती तब तक यहां केंचुआ शासन रहेगा। इसीलिए निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की हिंसा या उसे भड़काने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाए। आयोग ने हिंसक घटनाओं के प्रति शून्य सहनशीलता यानी जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा है। यानी पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। बंगाल में केन्द्र के निर्देश पर अभी भी अर्धसैन्य बलों की 2600 कंपनियों के 2 लाख से ज्यादा जवान तैनात हैं। फिर भी जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर कैसे निकल आया। जाहिर है कि भाजपा टीएमसी की हार से खुश नहीं है। भाजपा टीएमसी को नेस्तनाबूत करना चाहती है। भाजप कार्यकर्ता लेनिन की मूर्तियां तोड़ रहे हैं और पुलिस दूर खड़ी तमाशा देख रही है। ये सब विकृत मानसिकता का प्रमाण है।
बंगाल हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा न देने की बचकानी घोषणा की है। वे इस्तीफा दें या न भी दें। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ममता बनर्जी त्रियाहठ के बजाय उन्हें थोक में चुनाव याचिकाएं दायर कर न्याय मांगें। बेहतर हो कि अगले आम चुनाव की तैयारी करें। वे ऐसा कर सकती हैं। यदि बंगाल को जबरन हथियाया गया है तो जनता को साथ लें। वैसे मेरा अनुभव है कि हारी हुई पार्टी किसी अदालत से न्याय हासिल नहीं कर सकती। उसे जनता के बीच ही जाना पड़ता है और जब पाला भाजपा से पड़ा है तो बात करेला और नीम चढ़ा वाली स्थिति बन जाती है। भाजपा का ट्रेक रिकार्ड रहा है कि यदि एक बार सत्ता उसके हाथ आ गई तो भगवान भी उसे सत्ताच्युत नहीं कर सकते।
बंगाल की जनता के अच्छे दिन तो तब आएंगे जब विधिवत सरकार की कमान सम्हालने के बाद सूबे में भाजपा की बुलडोजर संहिता और बुलडोजर न्याय शुरु होगा। भाजपा अपने विरोधियों से सीधे मुंह बात नहीं करती, उसे संवाद के लिए भी बुलडोजर की जरूरत पड़ती है। भाजपा की बुलडोजर संहिता देश के 20 सूबों में तो लागू थी ही, अब बंगाल 21वां राज्य होगा। बंगाल की जनता के साथ मेरी संवेदनाएं और सहानुभूति है। राजा राम बंगालियों की रक्षा करें।

Post Views: 54
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643218
Views Today : 168
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.