भिण्ड, 14 अप्रैल। बिजली कंपनी भिण्ड के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कृषि उपभोक्ता संबंधित मामलों का विशेष जायजा लिया गया एवं साथ ही उनके द्वारा निम्न बिन्दुओं पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। बैठक में भारतीय किसान संघ की ओर से जिला अध्यक्ष अवेधश सिंह कुशवाह, प्रांत उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह भदौरिया, तहसील अध्यक्ष अटेर गंभीर सिंह भदौरिया, जिला कार्यकारणी भिण्ड भूरेसिंह यादव एवं रामकरन सिंह भदौरिया खड़ेरी पुरा एवं अन्य कृषि उपभोक्ता उपस्थित रहे।
कृषि कार्य हेतु कंपनी नियमानुसार कृषकों को दिन में विद्युत प्रदाय किए जाने संबंधी योजना पर चर्चा हुई। सोलर बिजली के संबंध में विशेष जागरूकता एवं किसान संघ का ध्यान कृषकों द्वारा कुसुम योजनांतर्गत भिण्ड जिले में लगाए जा रहे सोलर प्लांट के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि पंपों पर कैपेसीटर बैंक लगाने एवं पुराने कैपेसीटर बैंक की जांच करने संबंधी जागरूकता लाने हेतु अनुरोध किया गया। कृषि उपभोक्ताओं एवं किसान संघ के सदस्यों को कंपनी के पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कृषि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं फायदों पर विस्तृित चर्चा की गई।
कृषि उपभोक्ताओं की फीडर एवं विद्युत प्रदाय संबंधी समस्याओं को भी सुना गया एवं शीघ्र निराकरण करने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ओवायटी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं वैधानिक कार्य कराने हेतु अवगत कराया गया ताकि अनावश्यक विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत पंचनामा से बचा जा सके। मप्र शासन द्वारा समाधान योजना 2025-26 को 15 मई 2020 तक बढ़ाई गई है, जिसका पूर्ण लाभ हेतु कृषकों को जागृत करने की चर्चा की गई।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


