भिण्ड, 12 फरवरी। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने घायल गौवंश को बचाया, क्षेत्र में हो रही सराहना, कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की सेवा कैसे की जाती है, इसकी एक जीवंत मिसाल दबोह में देखने को मिली। यहां थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि सड़क किनारे तड़प रही एक घायल गाय की जान बचाकर जीव दया का अनुपम उदाहरण पेश किया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है और अत्यधिक रक्त बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिना देर किए अपनी टीम को मौके पर भेजा तत्परता से बची जान थाना प्रभारी ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि तुरंत प्राथमिक उपचार मौके पर ही पशु चिकित्सकों को बुलवाया और स्वयं खड़े रहकर उपचार कराया। घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने के लिए वाहन की व्यवस्था की सेवा भाव जब तक गाय की स्थिति स्थिर नहीं हो गई, वे मौके पर मौजूद रहे।
गौरक्षकों और स्थानीय लोगों में उत्साह
पुलिस के इस संवेदनशील रवैये को देखकर स्थानीय गौरक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है गौरक्षक संतोष चौहान, शिवकुमार तिवारी का कहना है कि अक्सर पुलिस को सख्त रूप में देखा जाता है, लेकिन आज थाना प्रभारी के इस रूप ने हमारा दिल जीत लिया। इससे हमें भी समाज सेवा की नई प्रेरणा मिली है समाज के लिए संदेश यह घटना सिद्ध करती है कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर समस्या और हर जीव के संरक्षण के लिए तत्पर है। थाना प्रभारी के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। ऐसे अधिकारियों की संवेदनशीलता ही पुलिस विभाग की छवि को स्वच्छ बनाती है और समाज में आपसी सहयोग की भावना को प्रबल करती है। यहां बता दें कि बीते रोज दबोह थाना प्रभारी ने गौसेवा के लिए 51 हजार रुपए दान किए थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


