Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 20
BREAKING
  • 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
  • मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भूख व सर्दी से एक माह में दो दर्जन से ज्यादा गौवंश की मौत, प्रशासन कह रहा जांच की बात

भूख व सर्दी से एक माह में दो दर्जन से ज्यादा गौवंश की मौत, प्रशासन कह रहा जांच की बात

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 6, 2026

भिण्ड, 06 जनवरी। लहार जनपद की कुरथर पंचायत के अंतर्गत भांपर गांव की गौशाला में प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक माह के अंदर लगभग दो दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। गौशाला प्रबंधन द्वारा गायों की मौत के साक्ष्य छिपाने के लिए गायों के शव कंटीले झाड़ों में फिकवा दिए और कुछ को गौशाला के पीछे ही गड्डों में दफन करवा दिया गए। मौत होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यहां बता दें कि गौशालाओं में गायों के रखरखाव के लिए शासन द्वारा किए जा रहे दावे कागजों में भले ही कुछ कह रहे हों, लेकिन जमीनी स्तर पर वह पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। आवारा गौवंश को रखने के लिए शासन द्वारा भांपर गांव में 100 की क्षमता वाली एक गौशाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्तमान में इस गौशाला में आधा सैकड़ा से कम गौवंश ही रखा जा रहा है। भांपर गौशाला में विगत एक माह के अंदर भूख और सर्दी के कारण दो दर्जन से ज्यादा गौवंश की मौत हो चुकी है। गौशाला में हालात इतने बदतर हैं कि गौवंश को खाने के लिये हरा चारा तो दूर भूसा भी नसीब नहीं हो रहा है। गौवंश को सूखे हुए करब के डण्ठल खाकर अपनी भूख मिटानी पड़ रही है। जिसके परिणामस्वरूप भूख, कुपोषण और कमजोरी के चलते लगातार गौवंश की मौत हो रही है और प्रबंधन समिति बीमारी के नाम पर गौवंश की मौत से पल्ला झाड़ती हुई नजर आ रही है।
जब मंगलवार को गौशाला का निरीक्षण किया तो अलग ही मंजर देखने को मिला। गौशाला का बाहर से दरवाजा बंद था और कोई भी जिम्मेदार या चौकीदार गौशाला में मौजूद नहीं था, वहीं कुछ गायों को खाने के लिए सूखी करब के डण्ठल डाले गए थे। गायों के पीने के लिए बनाए गए बड़े टैंक में काफी दिन पुराना दूषित और काफी ठण्डा पानी भरा हुआ था, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में काई जम चुकी थी।गौशाला के चारों तरफ अंदर और बाहर सिर्फ गोबर ही गोबर नजर आ रहा था।
गौवंश की हड्डियां बिखरीं मिलीं
गौशाला के पीछे बड़े-बड़े गड्डे करवाकर अधिकांश गायों को दफन करवा दिया गया, जबकि उनका न तो पोस्ट मार्टम करवाया गया और न ही प्रशासन को जानकारी दी गई। वहीं कुछ गायों को पीछे कंटीले झाड़ों में फेंक दिया गया था, जहां आवारा श्वान उनका पूरी तरह से मांस खा चुके थे और सिर्फ हड्डियों का ढांचा ही नजर आ रहा था। चारों तरफ हड्डियां ही हड्डियां फैली हुई थीं।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
स्थानीय गांव वालों का कहना है कि हमारे द्वारा कई बार गौशाला प्रबंधन को इस बारे में अवगत कराया गया, मगर उसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गौशाला में बंद गौवंश समुचित एवं पौष्टिक आहार न मिलने से कुपोषण का शिकार हो चुका है। उनकी हड्डियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। गायों के शरीर में ताकत न होने से कई गायें खड़ी होने में भी असमर्थ हो गई हैं। पूछे जाने पर गौशाला संचालक का कहना है कि बीमारी के कारण गायों की मौत हुई है।
24 घण्टे आती रहती है बदबू
ग्रामीण बताते हैं मृत गौवंश को गौशाला प्रबंधन द्वारा गौशाला के पीछे ही फेंक दिया जाता है। जिसकी वजह से वहां और आस-पास के इलाके में लगातार बदबू आती रहती है। ऐसे में वहां से आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा गौशाला के आस-पास दिनभर आवारा श्वानों का जमावड़ा लगा रहता है। गायों का उपचार करने पहुंचे डॉ. अवनीश शर्मा का कहना है कि गायों में किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं पाई गई। समुचित आहार न मिलने से एवं व्यवस्थाओं का अभाव होने से भूख एवं सर्दी के कारण गायों की मौत हुई है।
नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
गौशाला में हो रही गौवंश की मौत की शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार महेश माहौर शनिवार को गौशाला पहुंचे और वहां का जायजा लिया तो मौके पर नायब तहसीलदार को भी अंदर एक गाय मृत मिली। नायब तहसीलदार का कहना है कि गौशाला में गौवंश की हालत बहुत खराब है, इसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे।

इनका कहना है:

‘‘गौशाला में आखिर इतनी गायों की मौत कैसे हुई, इसकी जांच करवाई जाएगी।”
सुनील कुमार दुबे, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड

Post Views: 193
Jagran Today
  • Website

Related Posts

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

June 20, 2026

गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई

June 20, 2026

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
565780
Views Today : 642
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.