भिण्ड, 22 अक्टूबर। प्रभारी अधिकारी विशेष कृषि अनुसंधान केन्द्र भिण्ड ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत विशेष कृषि अनुसंधान केन्द्र इटावा रोड भिण्ड पर गेहूं की उन्नतशील किस्म टीआरवीडब्ल्यू-155 प्रजनक बीज व एचआई-1544 राजविजय बीज तथा चना की उन्नतशील किस्में आरवीजी-202, जेजी-24 विक्रय हेतु उपलब्ध है। ये उन्नतशील किस्में किसान भाई अपने खेत पर लगाते हैं तो यह बीज पांच से छह साल तक उपयोग कर सकते हैं। हर साल नया बीज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी एवं इस बीज का हर साल उत्पादन बढ़ता जाता है। गेहूं की उन्नतशील किस्में टीआरवीडब्ल्यू-155 व गेहूं-1544 तथा चना आरवीजी-202 राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा विकसित की गई है व किस्म जेजी-24 चना, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से विकसित की गई है। यदि किसान भाई का खुद का बीज होगा तो हर साल बीज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे किसान भाईयों की खेती में लागत की कमी आएगी और आय अधिक होगी। बीजों की पैकिंग गेहूं-40 किलोग्राम तथा चना-30 किलो में विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नं.9329622315 पर संपर्क करें।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया

