– मन्दिरों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की सुख और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा
भिण्ड, 04 जनवरी। भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय के जन्मदिन पर उनके निवास चंबल कॉलोनी इटावा रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। उन्हें लोगों ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके लिए दीर्घायु की कामना की।
सांसद संध्या राय के निवास पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता एवं संसदीय क्षेत्र की जनता पुष्पमाला लेकर पहुंचे और उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। सांसद ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती आनंद धाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र में सेवा कार्य करने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धि जनों को फलों का वितरण किया।और उनके चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया।
सांसद राय ने जन्मदिन पर शहर के कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना अभिषेक किया और सुख और समृद्धि की कामना की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने उनके निवास पर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कटारे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी, समाजसेविका मोनिका त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष बिट्टू जैन, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजौरिया, छत्रसाल सिंह चौहान, गुरदेव सिंह नरवरिया, संतोष सिंह मसूरी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह भदौरिया आशु, अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, राजीव उपाध्याय, डॉ. तोषेन्द्र मिश्रा एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


