भिण्ड, 03 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के मप्र संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चार जनवरी को भिण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया साथ रहेंगे।
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जिले के मेहगांव एवं गोहद विधानसभा की संयुक्त बैठक दोपहर 12 बजे जनपद कार्यालय के पीछे मेहगांव में लेंगे। भिण्ड, अटेर एवं लहार विधानसभा की संयुक्त बैठक दोपहर 2 बजे होटल उदय पेलेस बाईपास पर आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक, 2023 में चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
मौ में पार्षद पद के लिए मुन्नीबाई भाजपा प्रत्याशी घोषित
नगर परिषद मौ के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्र.4 पार्षद पद के लिए भाजपा ने मुन्नी बाई/भानु जाटव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि पार्टी की ओर से मुन्नी बाई के नाम का सिंबल भी निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दिया गया है।


