Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » तानसेन के आंगन में झरे मीठे मीठे सुर, श्रद्धा, राग और परंपरा के साथ हुआ सुमधुर गायन-वादन

तानसेन के आंगन में झरे मीठे मीठे सुर, श्रद्धा, राग और परंपरा के साथ हुआ सुमधुर गायन-वादन

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 19, 2025

-गान मनीषी तानसेन की जन्म स्थली में मुक्ताकाश मंच पर सजी अंतिम दिवस की प्रात:कालीन सभा

ग्वालियर, 19 दिसम्बर। गान मनीषी तानसेन की जन्म स्थली बेहट में 101वें तानसेन समारोह के अंतिम दिवस की प्रात:कालीन संगीत सभा सुर, साधना और श्रद्धा का अनुपम संगम बनकर सजी। जिस पावन धरा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को तानसेन जैसा अमर स्वर-साधक दिया, वहीं आयोजित इस सभा ने श्रोताओं को संगीत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से साक्षात्कार कराया। भगवान भोले के मन्दिर और झिलमिल नदी के समीप स्थित ध्रुपद केन्द्र के मुक्ताकाश मंच पर सजी प्रस्तुतियों ने बेहट को एक जीवंत संगीत-तीर्थ में रूपांतरित कर दिया, जहां प्रत्येक स्वर तानसेन को नमन करता प्रतीत हुआ।
गायन-वादन सुनकर रसिकों को ऐसा महसूस हुआ मानो तानसेन के आंगन में मीठे-मीठे सुर झर रहे हैं। जहां यह सभा सजी वह वही जगह थी जहां संगीत सम्राट तानसेन का बचपन संगीत साधना और बकरियां चराते हुए बीता था। लोक धारणा है कि तानसेन की तान से ही निर्जन में बना भगवान शिव का मन्दिर तिरछा हो गया था। यह भी किवदंती है कि 10 वर्षीय बेजुबान बालक तन्ना उर्फ तनसुख भगवान भोले का वरदान पाकर संगीत सम्राट तानसेन बन गया।
ध्रुपद के मंगलाचरण से हुआ सभा का शुभारंभ
परंपरा के अनुरूप सभा का शुभारंभ ध्रुपद के मंगल गान से हुआ। ध्रुपद केन्द्र बेहट के विद्यार्थियों ने राग गुनकली में तीव्रा ताल पर निबद्ध रचना ‘बाजे डमरू हर कर बाजे’ की सशक्त प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक दिव्यता से भर दिया। पखावज पर जगत नारायण शर्मा की सधी हुई संगत तथा निर्देशन में अनुज प्रताप सिंह की कुशल दृष्टि ने प्रस्तुति को विशेष प्रभाव प्रदान किया।
‘डुलिया ने आवो मोरे बाबुल’ से सजी गायन की भावपूर्ण अभिव्यक्ति
सभा की प्रथम मुख्य प्रस्तुति विशाल मोघे (ग्वालियर-पुणे) के गायन की रही। उन्होंने राग रामकली से अपने गायन का सुसंस्कृत आरंभ किया और ‘डुलिया ने आवो मोरे बाबुल’ रचना के माध्यम से भाव, लय और विस्तार का संतुलित संयोजन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत तीनताल में निबद्ध ‘काहे अब आये हो’ तथा राग जौनपुरी की पारंपरिक रचना ‘बरकत वाली डारो ए कोरी’ ने श्रोताओं को गहराई से बांधे रखा। समापन में टप्पा शैली में गुरु-परंपरा को नमन करती हुई रचना ‘तेरे वारी जान्दे मैं’ (ताल पश्तो) ने सभा को भावनात्मक उत्कर्ष तक पहुंचा दिया। तबले पर मनोज पाटीदार और हारमोनियम पर दीपक खसरावल की संगत ने गायन को पूर्णता प्रदान की।
वायलिन की प्रवाही स्वर-लहरियों में भीगा प्रात:काल
गायन के उपरांत मंच पर मिलिंद रायकर (मुंबई) ने वायलिन वादन प्रस्तुत किया। तानसेन की जन्मस्थली को नमन कर उन्होंने राग शुद्ध सारंग में वादन का आरंभ किया। विलंबित एकताल में राग विस्तार और द्रुत तीनताल की चपल गतियों ने श्रोताओं को रसमय अनुभूति प्रदान की। वादन के समापन में बेहट के नैसर्गिक सौंदर्य से प्रेरित राग पहाड़ी की मधुर धुन प्रस्तुत की गई। तबले पर हितेन्द्र दीक्षित की सधी हुई व नफासत से भरी संगत ने वादन को और प्रभावशाली बनाया।
ध्रुपद गायन में सजी परंपरा की सशक्त उत्तराधिकारिता
सभा की अंतिम प्रस्तुति ध्रुपद गायन को समर्पित रही। ध्रुपद केन्द्र ग्वालियर की युवा एवं प्रतिभाशाली गायिका योगिनी तांबे ने अपने गंभीर और ओजस्वी गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग मुल्तानी में चौताल की रचना ‘वंशीधर पीनाथधर गिरिधर गंगाधर’ प्रस्तुत की, जिसके पश्चात जलद सूलताल में निबद्ध ‘हरि को ध्यावत’ के प्रभावशाली बोलों ने सभा को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। पखावज पर जगत नारायण शर्मा की सशक्त संगत ने प्रस्तुति को पूर्ण गरिमा दी।
सभा में इनकी रही मौजूदगी
बेहट में सजी संगीत सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंअर सिंह जाटव, क्षेत्रीय विधायक साहब सिंह गुर्जर, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर व एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, समीपवर्ती ग्रामों और ग्वालियर व अन्य शहरों से बड़ी संख्या में रसिक इस सभा का आनंद लेने पहुंचे थे। कुछ विदेशी संगीत रसिकों ने भी इस सभा का आनंद लिया। राज्य शासन के संस्कृति विभाग के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम ग्वालियर व पर्यटन विभाग के सहयोग से उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा यह आयोजन किया गया।

Post Views: 195
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643262
Views Today : 250
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.